चयन पर गांगुली ने चुप्पी साधी
कोलकाता, 9 सितम्बर: श्रीलंका के खिलाफ टैस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद ईरानी ट्रॉफी में रेस्ट ऑफ इंडिया के स्क्वाड में चयनित न किये जाने के मामले पर बंगाल टाइगर सौरव गांगुली ने चुप्पी साध ली है।
ईरानी ट्राफी के लिए रेस्ट आफ इंडिया की चयन प्रक्रिया को लेकर गांगुली ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। मंगलवार की सुबह मीडिया से मुखातिब होते हुए जब उनसे ईरानी ट्रॉफी चयन प्रक्रिया पर सवाल किया तो गांगुली ने सिर्फ इतना कहा, 'नो कमेंट्स'।
उधर गांगुली के करीबी सूत्रों के मुताबिक गांगुली अब भारतीय टीम में स्थान पाने के लिए इतने ज्यादा उतावले नहीं दिख रहे, जितने तीन साल पहले हुआ करते थे। तीन साल पहले के गांगुली और अब के गांगुली में काफी फर्क आ चुका है। एक समय था जब गांगुली का लक्ष्य सौ टेस्ट मैच खेलने का था। वहीं अब गांगुली के व्यक्तित्व में थोड़ा ठहराव आ गया है।
गौरतलब है कि 27 सितम्बर को बड़ौदा में रेस्ट आफ इंडिया और रणजी चैंपियन दिल्ली के बीच ईरानी ट्राफी मैच खेला जाना है। इसके लिए खराब प्रदर्शन को लेकर युवराज सिंह को भी टीम में जगह नहीं दी गई।
युवराज सिंह और सौरव गांगुली के इस खराब दौर का असर आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट मैच सीरीज में चयन को लेकर पड़ सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications