क्रिकेट: नहीं टलेगा ऑस्‍ट्रेलियाई दौरा
सिडनी, 15 सितम्बर: नई दिल्ली में तीन स्थानों पर हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के बाद यह कयास लगाये जा रहे थे कि अगले महीने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का भारत दौरा टल सकता है। इससे क्रिकेट प्रेमियों में निराशा भी थी, लेकिन सोमवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के निर्णय के बाद एक बार फिर क्रिकेट जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साफ कर दिया है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया टैस्ट सीरीज अपने तयशुदा कार्यक्रम पर ही होगी।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिल्ली विस्फोटों की कड़ी निंदा करते हुए वादा किया है कि आस्ट्रेलयाई क्रिकेट टीम का चार टेस्ट मैचों का दौरा अपने समय पर होगा। विदेश मंत्री स्टीफन स्मिथ ने सोमवार को कि दिल्ली में हुए ये हमले एक लोकतांत्रिक,सहिष्णु और खुले समाज के विरूद्ध हैं। आस्ट्रेलिया को उम्मीद है कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को शीघ्र ही कटघरे में खड़ा किया जाएगा।
स्मिथ ने कहा कि इस प्रकार के जघन्य कृत्य के लिए कोई तर्क नहीं हो सकता है। ये हमले अधिक से अधिक संख्या में मासूम लोगों की हत्या करने के लिए किए गए थे। उधर आस्ट्रेलिया के प्रमुख विपक्षी दल लिबरल पर्टी ने भी इन धमाकों की निंदा की है।
बहरहाल आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का भारत दौरा तय समय पर ही होगा। क्रिकेट आस्ट्रेलिया के सार्वजनिक मामलों के प्रबंधक पीटर यंग के मुताबिक टीम पुर्व नियत कार्यक्रम के मुताबिक 21 सितम्बर को ही भारत के लिए रवाना होगी। उन्होंने कहा कि टीम को सुरक्षा को लेकर कुछ चिंता है लेकिन इसके लिए सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
आस्ट्रेलिया के दौरे के समय भारत को काफी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी गई क्योंकि सभी बड़े शहरों में आतंकवादी गतिविधियों का खतरा है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications