Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वनडे रैंकिंग : दूसरे स्थान पर पहुंची टीम इंडिया (लीड-1)

आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम ने इस श्रृंखला से दो अंक हासिल किए और दक्षिण अफ्रीका को पछाड़कर दूसरे स्थान पर काबिज हो गई।

आस्ट्रेलियाई टीम इस तालिका में पहले स्थान पर है जबकि श्रीलंका की टीम चौथे क्रम पर है। आस्ट्रेलिया के 130 रेटिंग अंक हैं जबकि भारत के खाते में 127 अंक हैं।

विशाखापट्टनम में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 118 रनों की शानदार पारी खेलकर भारत की जीत पक्की करने वाले युवा बल्लेबाज विराट कोहली एकदिवसीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

विशाखापट्टनम एकदिवसीय मुकाबले से पहले कोहली की रैंकिंग 24वीं थी लेकिन शतकीय पारी ने उन्हें बल्लेबाजों की सूची में 11 स्थानों की छलांग दी है। बल्लेबाजों की सूची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी अब्राहम डिविलियर्स पहले स्थान पर काबिज हैं।

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को बल्लेबाजों की सूची में दो स्थान का नुकसान हुआ है। धौनी दूसरे से चौथे क्रम पर पहुंच गए हैं जबकि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर दो स्थान के फायदे के साथ संयुक्त रूप से आठवें क्रम पर पहुंच गए हैं।

भारत के सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को सोमवार को जारी इस ताजातरीन सूची में एक स्थान का फायदा हुआ है। एक समय शीर्ष पर विराजमान सहवाग सातवें क्रम पर हैं।

गेंदबाजों की सूची में न्यूजीलैंड के कप्तान डेनियल विटोरी पहले, बांग्लादेश के कप्तान सकीबुल हसन दूसरे और इंग्लैंड के स्पिनर ग्रीम स्वान तीसरे क्रम पर हैं।

भारतीय खिलाड़ियों में प्रवीण कुमार 12वें स्थान पर हैं जबकि शीर्ष-20 में ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का भी नाम शामिल है। भज्जी को इस सूची में 19वां स्थान मिला है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:47 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+