Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सपने की तरह है 'क्रिकइंफो ड्रीम टीम' में होना : तेंदुलकर

क्रिकइंफो एकादश में जगह पाने वालों में शेन वार्न, वसीम अकरम और एडम गिलक्रिस्ट भी हैं। ये तीनों बीते दो दशकों में सक्रिय खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस सूची में तेंदुलकर एकमात्र भारतीय हैं। इसमें महान सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर को भी जगह नहीं मिली है। खास बात यह है कि इस सूची में तेंदुलकर के प्रेरणा स्रोत डॉन ब्रैडमैन और विलियन रिचर्ड्स भी हैं।

तेंदुलकर ने इस टीम का हिस्सा होने के बारे में पूछे जाने पर कहा, "इस टीम का हिस्सा होना सम्मान की बात है। काश ऐसा होता कि मैं ब्रैडमैन, सोबर्स और रिचर्ड्स जैसे महान खिलाड़ियों के साथ साझेदारियां करता और टीम की रणनीति पर चर्चा करता। मेरे लिए यह बेहद चुनौतीपूर्ण काम होता क्योंकि इस टीम में शामिल सभी खिलाड़ी अपने दौर में सर्वश्रेष्ठ रहे हैं।"

तेंदुलकर ने कहा कि क्रिकइंफो की ड्रीम टीम में शामिल खिलाड़ी उनके लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं और इस टीम के 60 फीसदी खिलाड़ियों के साथ उन्होंने या तो क्रिकेट खेला है या फिर उन्हें खेलते देखा है।

बकौल तेंदुलकर, "मैंने मैक्लम मार्शल के साथ काउंटी में खेला है। इसके अलावा मैं रिचर्ड्स के खिलाफ एक प्रदर्शनी मैच में खेल चुका हूं। एमआरएफ पेस अकादमी में डेनिस लिली ने मुझे गेंदबाजी की थी। इसके अलावा मैंने वसीम अकरम, शेन वार्न और एडम गिलक्रिस्ट के साथ खेला है।"

अपनी सर्वकालिक महान टेस्ट एकादश टीम के बाद वेबसाइट ने एक अन्य टीम चुनी है, जिसमें गावस्कर को जगह दी गई है। इसमें गावस्कर एकमात्र भारतीय हैं जबकि इसमें इमरान खान और मुथैया मुरलीधरन के रूप में दो अन्य एशियाई खिलाड़ी शामिल हैं।।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, October 26, 2010, 22:01 [IST]
Other articles published on Oct 26, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+