Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गावस्कर ने कोच्चि आईपीएल में हिस्सेदारी से इंकार किया (लीड-1)

हाल ही में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल से हटाए गए गावस्कर ने दुबई से जारी अपने बयान में कहा, "कोच्चि प्रबंधन ने व्यक्तिगत और सामूहिक तौर पर मुझसे अपने साथ जुड़ने की गुजारिश की थी। यह गुजारिश मौखिक थी, लिखित नहीं। मैं इस संबंध में तभी विचार कर सकता हूं, जब यह टीम अपने सारे विवादों को सुलझा ले।"

गावस्कर ने कहा कि पहली नीलामी से पहले एक अन्य फ्रेंचाइजी टीम ने उन्हें अपने साथ जोड़ने की इच्छा जाहिर की थी।

एनडीटीवी ने गावस्कर के हवाले से लिखा है, "कोच्चि पहली टीम नहीं है, जिसने मुझे अपने साथ जोड़ने के लिए संपर्क किया है। इससे पहले कई टीमों ने मुझसे संपर्क किया था। सभी टीमों ने पहली नीलामी से पहले ही मुझे अपने साथ जोड़ना चाहा था। टीमें चाहती थीं कि मैं उनका क्रिकेट से जुड़ा काम देखूं लेकिन मैं इस बात को लेकर ऊहापोह में था कि इस काम के बदले मुझे क्या मिलेगा।"

"उसके बाद से लेकर आज तक मैंने इस संबंध में कभी नहीं सोचा। जहां तक कोच्चि टीम की बात है कि उसका भविष्य बीसीसीआई के फैसले पर टिका है और मुझे उसका इंतजार है। इसके बाद ही मैं कोच्चि के साथ अपने संबंध को आगे बढ़ाने की बात सकूंगा। फिलहाल मैं जो काम कर रहा हूं, उससे बहुत खुश हूं।"

कोच्चि आईपीएल टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्यजीत गायकवाड ने कहा था कि गावस्कर ने फ्रेंचाइजी अधिकार हासिल करने वाले रेंदेवू स्पोर्ट्स को बिना शर्त समर्थन दिया है। रेंदेवू स्पोर्ट्स ने फ्रेंचाइजी राइट 1533 करोड़ रुपये में हासिल किया है।

गायकवाड ने कहा कि चूंकि गावस्कर आईपीएल की गवर्निग काउंसिल के सदस्य नहीं हैं, लिहाजा वह क्लब को उसके विवादों का निपटारा करने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं।

गायकवाड ने हाल ही में टीवी चैनलों से बातचीत के दौरान कहा था कि वह गावस्कर को अपने साथ जोड़ना चाहते हैं क्योंकि गावस्कर क्लब से जुड़े क्रिकेट संबंधी मामले बहुत अच्छी तरह संभाल सकते हैं।

गायकवाड ने गावस्कर का पक्ष साफ करते हुए कहा कि फ्रेंचाइजी के लिए बोली लगाए जाने के वक्त गावस्कर उनके साथ नहीं थे। क्लब का गावस्कर के साथ अच्छा रिश्ता है और यह रिश्ता आगे भी जारी रहेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, October 26, 2010, 22:06 [IST]
Other articles published on Oct 26, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+