गावस्कर को अपने साथ जोड़ना चाहता है आईपीएल कोच्चि
दुबई से जारी अपने बयान में गावस्कर ने कहा, "कोच्चि प्रबंधन ने व्यक्तिगत और सामूहिक तौर पर मुझसे अपने साथ जुड़ने की गुजारिश की है। मैं इस संबंध में तभी विचार कर सकता हूं, जब यह टीम अपने सारे विवादों को सुलझा ले।"
कोच्चि आईपीएल टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्यजीत गायकवाड ने कहा कि गावस्कर ने फ्रेंचाइजी अधिकार हासिल करने वाले रेंदेवू स्पोर्ट्स को बिना शर्त समर्थन दिया है। रेंदेवू स्पोर्ट्स ने फ्रेंचाइजी राइट 1533 करोड़ रुपये में हासिल किया है।
गायकवाड ने कहा कि चूंकि गावस्कर आईपीएल की गवर्निग काउंसिल के सदस्य नहीं हैं, लिहाजा वह क्लब को उसके विवादों का निपटारा करने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं।
गायकवाड ने हाल ही में टीवी चैनलों से बातचीत के दौरान कहा था कि वह गावस्कर को अपने साथ जोड़ना चाहते हैं क्योंकि गावस्कर क्लब से जुड़े क्रिकेट संबंधी मामले बहुत अच्छी तरह संभाल सकते हैं।
गायकवाड ने गावस्कर का पक्ष साफ करते हुए कहा कि फ्रेंचाइजी के लिए बोली लगाए जाने के वक्त गावस्कर उनके साथ नहीं थे। क्लब का गावस्कर के साथ अच्छा रिश्ता है और यह रिश्ता आगे भी जारी रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications