चयनकर्ताओं पर बरसे बार्सबाई
बार्सबाई को इस बात की तकलीफ है कि बीते 15 एकदिवसीय मुकाबलों में उम्दा प्रदर्शन करने और दो बार 'मैन ऑफ द मैच' चुने जाने के बावजूद होप्स को आगामी श्रृंखला के लिए नजरअंदाज किया गया।
बार्सबाई मानते हैं कि होप्स के साथ अन्याय हो रहा है क्योंकि चयनकर्ता आगामी विश्व कप में शेन वॉटसन और स्टीवन स्मिथ के तौर पर दो हरफनमौला खिलाड़ियों के साथ खेलने का मन बना चुके हैं।
आस्ट्रेलियाई एसोसिएटेड प्रेस से बातचीत के दौरान बार्सबाई ने कहा, "मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि आखिरकार चल क्या रहा है? होप्स ने राष्ट्रीय टीम में अलग-अलग समय पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाई हैं। हर भूमिका में वह कामयाब रहे हैं लेकिन इसके बावजूद उनके प्रति चयनकर्ताओं का यह रवैया बेहद निराशाजनक है।"
होप्स को वर्ष 2007 में वेस्टइंडीज में खेले गए विश्व कप के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था। होप्स अगले वर्ष 32 वर्ष के हो जाएंगे। ऐसे में उनके पास विश्व कप जैसे प्रतिष्ठित आयोजन में देश के लिए खेलने का संभवत: अंतिम मौका होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications