ली को लगातार खेलते रहना होगा : हिल्डिच
समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक ली अगले वर्ष भारत में होने वाले विश्व कप के लिहाज से आस्ट्रेलियाई टीम की रणनीति का हिस्सा हैं लेकिन चोट से उबरने के बाद उन्होंने जितनी क्रिकेट खेली है, उसके आधार पर फिलहाल उन्हें टीम में शामिल करना मुश्किल है।
ली को श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के अलावा एक टवेंटी-20 मैच के लिए राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं दी गई जबकि रिकी पोंटिंग, मिशेल जानसन और शेन वॉटसन की टीम में वापसी हुई है।
हिल्डिच ने कहा, "ली मानकर चल रहे होंगे कि वह टीम में स्थान बनाने के हकदार हैं लेकिन हम उनकी मौजूदा स्थिति से संतुष्ट नहीं है। चोट से उबरने के बाद किसी खिलाड़ी के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी फिटनेस साबित करने की होती है। हम चाहते हैं कि ली लम्बे समय तक अपनी फिटनेस बनाए रखें। इसके बाद हम उन्हें टीम में जरूर शामिल करेंगे।"
कुछ दिन पहले आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा था कि वह ली के अलावा शॉन टेट को राष्ट्रीय टीम में देखना चाहते हैं क्योंकि दोनों खिलाड़ियों में विश्व कप के दौरान शानदार प्रदर्शन करने की काबिलियत है। इसे देखते हुए ली को श्रीलंका के खिलाफ टीम में शामिल किए जाने की उम्मीद बंधी थी लेकिन चयनकर्ता फिलहाल पोंटिंग के साथ नहीं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
