दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 19.5 ओवरों में 119 रन बनाए। पाकिस्तानी बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका गेंदबाज लोनवाबो तोत्सोबे (16/3) तथा कप्तान जेहान बोथा ((31/3) की सटीक गेंदबाजी के आगे अपनी क्षमता के साथ न्याय नहीं कर सके।
हरफनमौला खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक (नाबाद 27) और कप्तान शाहिद अफरीदी (25) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज प्रभाव नहीं छोड़ सका। पाकिस्तानी टीम के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सके।
जवाब में खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 18.2 ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कोलिन इन्ग्राम 38 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 46 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि ज्यां पॉल ड्यूमिनी ने 46 गेंदों पर पांच चौकों की सहायता से 41 रन बनाए।
डेविड मिलर 13 रन बनाकर नाबाद लौटे। पाकिस्तान की ओर से विवादों में घिरे रहने वाले तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने 29 रन खर्च करते हुए दो विकेट लिए जबकि मोहम्मद हफीज और सईद अजमल ने एक-एक विकेट चटकाए। दोनों टीमों के बीच श्रृंखला का दूसरा मुकाबला 27 नवम्बर को खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
