आस्ट्रेलियाई 'आईपीएल' में होगा 33 फीसदी निजी निवेश (लीड-1)
सीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स सदरलैंड ने कहा कि बोर्ड ने 'बिग बैश लीग' को 2011-12 सत्र में शुरू करने की इजाजत दे दी है। इसमें आठ टीमें हिस्सा लेंगी। आठ में से छह टीमें मेलबर्न से बाहर की होंगी जबकि शेष दो टीमें स्थानीय होंगी। इस टूर्नामेंट में शहरों की टीमें हिस्सा लेंगी, न कि राज्यों की टीमें। इस टूर्नामेंट का कार्यक्रम आने वाले दिनों में घोषित किया जाएगा।
यह टूर्नामेंट पूरी तरह सीए का आयोजन होगा और इस पर सीए का पूर्णाधिकार होगा। सदरलैंड के मुताबिक बिग बैश टवेंटी-20 लीग को लेकर सीए बेहद रोमांचित और उत्साहित है क्योंकि उसे उम्मीद है कि इसके माध्यम से वह अपने देश में क्रिकेट को नई दिशा देने में सफल होगा।
आस्ट्रेलियाई समाचार पत्रों में इस सप्ताह प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार भारत की कुछ कारपोरेट कम्पनियों ने आठ शहरी टीमों में 6 करोड़ डॉलर कीमत की हिस्सेदारी खरीद ली है। इस लीग के लिए आस्ट्रेलिया की कई रग्बी टीमों द्वारा निवेश करने की संभावना है।
सदरलैंड ने साफ किया है कि टीमें में निजी निवेश को 33 फीसदी तक स्वीकार किया जाएगा। बाकी का हिस्सा राज्य क्रिकेट संघों के हाथ में रहेगा। ऐसा करते हुए सीए इस लीग पर अपना संपूर्ण नियंत्रण बनाए रखना चाहती है।
सदरलैंड ने कहा, "टीमें में निजी निवेश की अधिकतम सीमा 49 फीसदी कम होगी। इस पर विचार चल रहा है। बहुत संभावना यह है कि इसे 33 फीसदी तक सीमित कर दिया जाए। हमें अभी से भी निवेशकों को प्रस्ताव मिलने लगे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications