एलॉट दो साल पहले एनजेडसी के महाप्रबंधक बनाए गए थे। अब वह नवम्बर के आखिर तक इस जिम्मेदारी को त्याग देंगे। उन्होंने कहा कि कीवी टीम को भविष्य में जीत हासिल करने के लिए बेहतर तालमेल दिखाना होगा।
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के अनुसार एलॉट ने कहा, "टीम के बांग्लादेश दौरे की समीक्षा करने के दौरान मुझे लगा कि अब पद छोड़ देना चाहिए। मेरा मानना है कि हमारी टीम को अच्छे खिलाड़ियों के साथ उन विशेषज्ञों की भी जरूरत है जो खेल की तकनीकी बारीकियां परख सकें।"
उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह फैसला करना कठिन था कि क्योंकि इस खेल ने मुझे बहुत कुछ दिया है। परिवार के सथ कुछ वक्त बिताने के बाद मैं अपने आगे के कदम पर कोई फैसला करूंगा। मेरे पास कई विकल्प मौजूद हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।