आयोजकों ने कहा है कि ओलम्पिक खेलों के लिए कुल 70,000 स्वयंसेवकों की जरूरत है जबकि इससे तीन गुना से भी अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।
स्वयंसेवक पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 नवम्बर थी। आयोजकों ने कहा है कि फरवरी में आवेदन करने वालों का साक्षात्कार किया जाएगा।
स्वयंसेवकों की भर्ती का काम एक वर्ष की अवधि में पूरा कर लिया जाएगा। स्वयंसेवकों को मेडिकल, मीडिया ऑपरेशन और खेलों से जुड़े कार्य सौंपे जाएंगे।
लंदन ओलम्पिक आयोजन समिति के अध्यक्ष सबास्टियन कोए ने स्वयंसेवकों के लिए आए इतने आवेदनों को लेकर खुशी जाहिर की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।