रोमांचक मुकाबले में पाक ने दक्षिण अफ्रीका को हराया
श्रृंखला के दूसरे एकदिवसीय मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवरों में 286 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए ईंग्राम ने सर्वाधिक 100 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मध्यक्रम के बल्लेबाज हासिम अमला ने 65 रनों की उपयोगी पारी खेली।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से रखे गए लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने यह मैच एक गेंद शेष रहते एक विकेट से जीत लिया। पाकिस्तान की ओर से ऑलरांडर खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक ने 72 गेंदों में 109 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस तूफानी पारी के दौरान रज्जाक ने 10 छक्के और 7 चौके लगाए। मध्यक्रम के बल्लेबाज फबद आलम ने 48 रनों की पारी खेल रज्जाक का अच्छा साथ निभाया। इससे पहले शाहिद अफरीदी ने 48 रनों की उपयोगी पारी खेली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Monday, November 1, 2010, 17:25 [IST]
Other articles published on Nov 1, 2010
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications