Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रणजी ट्रॉफी : अरिंदम का शतक, बंगाल बड़े योग की ओर

नई दिल्ली, 1 नवम्बर (आईएएनएस)। दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अरिंदम दास के शानदार शतक (नाबाद 150) और श्रीवत्स गोस्वामी के (68) रनों की बदौलत से बंगाल ने दिल्ली के खिलाफ रणजी ट्रॉफी सुपर लीग ग्रुप-ए मुकाबले के पहले दिन सोमवार का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 313 रन बनाए।

फिरोजशाह कोटला मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बंगाल की टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 37.2 ओवरों में 133 रन जोड़े। बंगाल की टीम ने पहले दिन 88 ओवर तक बल्लेबाजी की।

दिल्ली ओर से कप्तान मिथुन मन्हास ने 2 विकेट झटके। मन्हास के अलावा दिल्ली का कोई भी गेंदबाज विपक्षी टीम पर दबाव नहीं डाल सका। अरिंदम के साथ कप्तान मनोज तिवारी (47) क्रीज पर डटे हुए हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए अब तक कुल 110 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

अरिंदम ने अपनी नाबाद पारी में अब तक 19 चौके ठोक चुके हैं। बंगाल की ओर से अभिषेक चौधरी ने 20 रन बनाए। दिल्ली के कप्तान ने सात गेंदबाजों को आजमाया लेकिन सफलता केवल मन्हास के हाथ लगी।

उल्लेखनीय है कि पूरे दिन मेजबान टीम के स्ट्राइक गेंदबाज विकेट के लिए तरसते नजर आए। प्रदीप सांगवान ने 15 ओवर की गेंदबाजी में बिना कोई विकेट झटके 55 रन लुटाए वहीं स्पिनर चैतन्य नन्दा ने 13 ओवर की गेंदबाजी में अबतक 67 रन खर्च कर चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 2, 2010, 1:00 [IST]
Other articles published on Nov 2, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+