हरियाणा ने अपने कॉमनवेल्थ खिलाड़ियों को सम्मानित किया
हरियाणा। हरियाणा सरकार ने राष्ट्रमंडल खेल-2010 में पदक जीतने वाले अपने खिलाड़ियों को सोमवार को सोनीपत में आयोजित 'चक दे हरियाणा-दक दे भारत' समारोह के दौरान सम्मानित किया। मोती लाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल में आयोजित इस सम्मान समारोह में हरियाणा से सम्बंधित खिलाड़ी अपने साथ 5.34 करोड़ रुपये का पुरस्कार और अलग-अलग वर्ग के लिए तय कारें लेकर घर गए।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 24 अक्टूबर को इस समारोह की घोषणा की थी। हुड्डा के मुताबिक इस राज्य-स्तरीय समारोह का नाम शाहरुख खान की मशहूर फिल्म 'चक दे इंडिया' से प्रेरित है।हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन करते हुए 14 अक्टूबर को नई दिल्ली में समाप्त हुए 19वें राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 31 पदक जीते। भारतीय खिलाड़ियों को कुल 101 पदक प्राप्त हुए। पदक तालिका में भारत आस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर रहा।
पदक जीतने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को मारुति उद्योग (एमयूएल) की ओर से मारुति सुजुकी कारें भेंट की गईं। मारुति की फैक्टरी हरियाणा के औद्योगिक शहर गुड़गांव में है।स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को मारुति एसएक्स-4 कार दी गई, जिसकी कीमत आठ लाख रुपये है। इसी तरह रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी को मारुति डिजायर (कीमत छह लाख रुपये) भेंट की गई।
कांस्य पदक पाने वालों को वेगन-आर कार मिली, जिसकी कीमत साढ़े तीन लाख रुपये है। हरियाणा सरकार ने देश के दूसरे हिस्सों में रहने वाले हरियाणा से जुड़े खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया।इनमें निशानेबाज गगन नारंग, बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल, डिस्क्स थ्रोअर कृष्णा पूनिया और पहलवान सुशील कुमार शामिल हैं। इन चारों खिलाड़ियों ने राष्ट्रमंडल खेलोंे में स्वर्ण हासिल किए।
गगन ने सबसे अधिक चार पदक जीते। उन्हें सर्वाधिक 37.5 लाख रुपये मिले। इसके अलावा हरियाणा सरकार की ओर से खिलाड़ियों को नोकिकया मोबाइल फोन और 31 से 101 किलोग्राम तक वजन के घी के कनस्तर भेंट किए गए।एक नवम्बर को 'हरियाणा दिवस' के रूप में मनाया जाता है। इसी अवसर पर हरियाणा सरकार ने इन खिलाड़ियों को सम्मानित करने का फैसला किया है। 1 नवम्बर, 1966 को ही हरियणा पंजाब से अलग होकर अलग राज्य बना था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:48 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications