अहमदाबाद टेस्ट: भारत ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला
अहमदाबाद, 4 नवंबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के खिलाफ मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम में टेस्ट श्रृंखला के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
यह मैच भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के लिए बेहद खास होगा। इस वर्ष नौ टेस्ट मैचों में 1270 रन बना चुके तेंदुलकर शतकों के अर्धशतक से एक कदम दूर हैं। तेंदुलकर ने इस वर्ष छह शतक लगाए हैं। ऐसे में मोटेरा में उनसे एक और शतक की आस होगी।
कीवी कप्तान डेनियल विटोरी के लिए यह मैच खास है। इसमें 38 रन बनाने के साथ ही उनके टेस्ट मैचों में 4,000 रन पूरे हो जाएंगे। 4,000 से अधिक रन बनाने और 300 विकेट लेने वाले वह दुनिया के तीसरे हरफनमौला क्रिकेटर बन जाएंगे। उनसे पहले इंग्लैंड के इयॉन बॉथम और भारत के कपिल देव यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
इंडो-एश्यिन न्यूज सर्विस।
*
Story first published: Thursday, November 4, 2010, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 4, 2010
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications