बैंकाक में सर्वाधिक बार आयोजित हुए हैं एशियाई खेल
नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। 16वां एशियाई खेल चीन के शहर गुआंगझोउ में 12 से 27 नवम्बर तक आयोजित होने जा रहा है। एशियाई खेलों में अब तक के इतिहास में इस खेल की सर्वाधिक बार मेजबानी करने का सौभाग्य बैंकाक को मिला है।
थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में एशियाई खेलों का अब तक चार बार आयोजन हो चुका है। पहली बार 1966 में इस शहर में पांचवें एशियाई खेलों का आयोजन किया गया जिसमें ताइवान और इजराइल जैसे देशों की खेलों में वापसी हुई।
इस दौरान पहली बार महिलाओं के वॉलीबॉल को इसमें शामिल किया गया। यह खेल नौ से 20 दिसम्बर तक के बीच आयोजित हुए थे।
उत्तर कोरिया से सुरक्षा की धमकी मिलने से दक्षिण कोरिया ने 1970 में इस खेल के आयोजन से पांव पीछे खींच लिया। इसको देखते हुए बैकांक ने एक बार फिर अपने हाथ आगे बढ़ाए और उसे दूसरी बार इस खेल को आयोजित करने का गौरव मिला।
24 अगस्त से 4 सितंबर तक आयोजित किए गए इस 'खेल उत्सव' में 18 देशों के 2400 खिलाड़ी और अधिकारी इसमें शामिल हुए।
बांग्लादेश और भारत के साथ तनाव के बाद पाकिस्तान ने इन खेलों के आयोजन से मुंह मोड़ लिया। इसके बाद सिंगापुर वित्तीय कारणों का हवाला देते हुए इन खेलों से पीछे हट गया जिसकी वजह से बैंकाक को एक बार फिर इन खेलों की मेजबानी का अवसर मिला।
इसमें 25 देशों के 3842 खिलाड़ी शामिल हुए जिसमें तीरंदाजी और बोलिंग को पहली बार शामिल किया गया। आखिरी बार 1998 में बैंकाक ने इसकी सफल मेजबानी की थी जिसमें 41 देशों ने हिस्सा लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications