एशेज : ब्रॉड बोले, 20 वर्षो तक चाहते हैं दबदबा
स्थानीय समाचार पत्र 'द हेराल्ड' से बातचीत में ब्रॉड ने कहा, "हम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनना चाहते हैं। हम जानते हैं कि यह तभी मुमकिन है जब हम निरंतर मैच और श्रृंखलाओं को जीतते रहेंगे।"
उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि इंग्लैंड अब आस्ट्रेलिया पर हावी रहे। हम एशेज में उसी तरह से अपना वर्चस्व चाहते हैं जैसा आस्ट्रेलियाई टीम ने 20 वर्षो तक बनाए रखा। आस्ट्रेलियाई टीम हर बार हम पर हावी रहती थी और हमें अक्सर हरा देती थी। अब हम उसी तरह का दबदबा बनाना चाहते थे।"
गौरतलब है कि इन दिनों आस्ट्रेलियाई टीम को निरंतर हार का सामना करना पड़ रहा है। पहले उसे भारत दौरे पर करारी शिकस्त झेलनी पड़ी और अब उसके ही घर में श्रीलंकाई टीम उसे मात दे रही है। इसको देखते हुए 25 नवंबर से आरम्भ हो रही एशेज श्रृंखला में इग्लैंड का पलड़ा भारी रहने की संभावना जताई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications