अहमदाबाद टेस्ट : मैकलम का अर्धशतक, न्यूजीलैंड के 100 रन पूरे
तीसरे दिन के स्कोर दो विकेट पर 69 रनों से आगे खेलते हुए मैकलम और रॉट टेलर ने अपनी टीम की पारी को बड़ी सहजता से आगे बढ़ाया। इस बीच मैकलम ने अपना अर्धशतक पूरा किया। टेस्ट मैचों में उनका यह 17वां अर्धशतक है। मैकलम 56 और टेलर 31 रन बनाकर नाबाद थे। कीवी टीम को तीसरे दिन टिम मैकंटॉस और जॉन वाटलिंग के रूप में दो झटके लगे थे।
इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 487 रन बनाए। मैच के पहले दिन सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (173) और राहुल द्रविड़ (104) ने बेहतरीन पारी खेल टीम को मजबूती प्रदान की थी। इनके अलावा सचिन तेंदुलकर और वी.वी.एस. लक्ष्मण ने 40-40 रन बनाए थे। सचिन अपने करियर का 50वां शतक जड़ने से चूक गए।
न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक चार विकेट कप्तान डेनियल विटोरी ने झटके। जीतन पटेल ने तीन जबकि क्रिस मार्टिन, जेसी राइडर व विलियम्सन ने एक-एक विकेट हासिल किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
