चण्डीगढ़, 6 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज युवराज सिंह ने दीपावली का पर्व पूरे धार्मिक रीति-रिवाज से मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपनी मां शबनम सिंह के साथ पूजा में हिस्सा लिया।
अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए युवराज को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली। हाल ही में वह मेरठ में उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी मुकाबला खेलकर लौटे हैं। ऐसे में शुक्रवार को उन्होंने अपने परिवार के साथ दीपावली का पर्व मनाया।
युवराज ने शुक्रवार देर रात खुद माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट 'ट्विटर' पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, "मैंने आज मां के साथ दीपावली की पूजा की। मेरी ओर से सभी को दीपावली की शुभकामनाएं।"
बांए हाथ के इस बल्लेबाज ने पूजा से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी ट्विटर पर अपलोड की हैं। इन तस्वीरों में युवराज मुस्करा रहे हैं और उनके हाथों में पूजा की थाली है। तस्वीर में युवराज की मां मुस्कराती दिखाई दे रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।