स्पॉट फिक्सिंग मामला : लंदन पुलिस ने सबूत पेश किए
शुक्रवार को सबूत की दूसरी फाइल सीपीसी को सौंपा गई।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के तीन क्रिकेटर मोहम्मद आमेर, मोहम्मद आसिफ और सलमान बट्ट पर संदिग्ध सट्टेबाज मजहर मजीद से टेस्ट मैच में घटिया प्रदर्शन करने के लिए रिश्वत लेने का आरोप है।
लंदन के अखबार 'गार्जियन' के मुताबिक मेट्रोपोलिटन पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, "मेट्रोपोलिटन पुलिस ने अभियोजन सेवा (सीपीसी) को 26 अगस्त को लॉर्ड्स में खेले गए चौथे टेस्ट मैच के कथित आरोपों के जांच के सिलसिले में सबूत की दूसरी फाइल सौंप दी है।"
इससे पहले चार पाकिस्तानी खिलाड़ियों और मजीद से पूछताछ की जा चुकी है। आरोपी मजीद ने स्वीकार किया था कि वह चौथे टेस्ट मैच को 150,000 पाउंड्स में फिक्स किया था।
उपरोक्त प्रवक्ता के मुताबिक पूछताछ जारी है।
गौरतलब है कि इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) ने आमेर और बट्ट द्वारा की गई अस्थाई निलंबन के खिलाफ अपील को खारिज कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications