अहमदाबाद टेस्ट : दूसरी पारी में भारत की खराब शुरुआत (लीड-1)
भारत के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर दूसरी पारी में तीन गेंदों का सामना कर बिना खाता खोले क्रिस मार्टिन को अपना विकेट दे बैठे। गंभीर के पेवेलियन लौटने के कुछ देर बाद पहली पारी के शतकवीर वीरेंद्र सहवाग एक रन बनाकर रनआउट हो गए। सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम मुश्किल में घिरती नजर आ रही है।
इससे पहले युवा बल्लेबाज केन विलियम्सन के टेस्ट करियर के पहले शतक (131) और कप्तान डेनिय विटोरी (41) की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 459 रन बनाए।
तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर कीवी टीम ने पांच विकेट पर 331 रन बनाए थे। विलियम्सन तीसरे दिन 87 के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे थे। चौथे दिन विलियम्स ने जल्द ही अपना शतक पूरा कर लिया। विलियम्सन 106 और कप्तान डेनियल विटोरी छह रन बनाकर नाबाद थे।
तीसरे दिन कीवी टीम को तीन झटके लगे थे। तीसरे दिन जेसी राइडर ने 103 रनों की शानदार पारी खेली। ब्रेंडन मैकलम 65 और रॉस टेलर ने 56 रन बनाए। कीवी टीम को तीसरे दिन टिम मैकंटॉस और जॉन वाटलिंग के रूप में दो झटके लगे थे।
भारत ने अपनी पहली पारी में 487 रन बनाए। मैच के पहले दिन सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (173) और राहुल द्रविड़ (104) ने बेहतरीन पारी खेल टीम को मजबूती प्रदान की थी। इनके अलावा सचिन तेंदुलकर और वी.वी.एस. लक्ष्मण ने 40-40 रन बनाए थे। सचिन अपने करियर का 50वां शतक जड़ने से चूक गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications