Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अहमदाबाद टेस्ट : चायकाल तक भारत के 3 विकेट गिरे (लीड-2)

इससे पहले कीवी टीम की पहली पारी 459 रनों पर सिमट गई। भारत को पहली पारी में 28 रन की बढ़त मिली है।

भारत के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर दूसरी पारी में तीन गेंदों का सामना कर बिना खाता खोले क्रिस मार्टिन की गेंद पर होपकिंस को कैच दे बैठे। गंभीर के पेवेलियन लौटने के कुछ देर बाद पहली पारी के शतकवीर वीरेंद्र सहवाग एक रन बनाकर रनआउट हो गए। सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवाने के कुछ देर बाद राहुल द्रविड़ भी मार्टिन का शिकार हो गए।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर एक और वी.वी.एस.लक्ष्मण बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं।

इससे पहले युवा बल्लेबाज केन विलियम्सन के टेस्ट करियर के पहले शतक (131) और कप्तान डेनियल विटोरी (41) की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 459 रन बनाए। कीवी टीम की ओर से ग्रेथ होपकिंस और जीतन पटेल ने 14-14 रनों की पारी खेली।

भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज प्रज्ञान ओझा रहे जिन्होंने सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि जहीर खान और शांताकुमारन श्रीसंथ को दो-दो वहीं हरभजन सिंह और सुरेश रैना को एक-एक विकेट मिले।

इससे पहले तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर कीवी टीम ने पांच विकेट पर 331 रन बनाए थे। विलियम्सन तीसरे दिन 87 के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे थे। चौथे दिन विलियम्स ने जल्द ही अपना शतक पूरा कर लिया। विलियम्सन 106 और कप्तान डेनियल विटोरी छह रन बनाकर नाबाद थे।

तीसरे दिन कीवी टीम को तीन झटके लगे थे। तीसरे दिन जेसी राइडर ने 103 रनों की शानदार पारी खेली। ब्रेंडन मैकलम 65 और रॉस टेलर ने 56 रन बनाए। कीवी टीम को तीसरे दिन टिम मैकंटॉस और जॉन वाटलिंग के रूप में दो झटके लगे थे।

भारत ने अपनी पहली पारी में 487 रन बनाए। मैच के पहले दिन सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (173) और राहुल द्रविड़ (104) ने बेहतरीन पारी खेल टीम को मजबूती प्रदान की थी। इनके अलावा सचिन तेंदुलकर और वी.वी.एस. लक्ष्मण ने 40-40 रन बनाए थे। सचिन अपने करियर का 50वां शतक जड़ने से चूक गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, November 7, 2010, 15:00 [IST]
Other articles published on Nov 7, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+