आस्ट्रेलियाई हार का सूखा खत्म, पर श्रृंखला गंवाई
ब्रिस्बेन के गाबा मैदान में आस्ट्रेलियाई टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती एक अदद जीत थी जिसके लिए वह लंबे समय से तरस रही थी। टीम की इस तरस को क्लांइट मैक्के और मिशेल स्टार्स ने अच्छी तरह समझा और दोनों ने अपने शानदार प्रदर्शन से विपक्षी श्रीलंका के क्लीन स्वीम के इरादे को ध्वस्त कर दिया। उनकी बदौलत आस्ट्रेलिया टीम ने आठ विकेट की आसान जीत दर्ज की। मेजबान टीम को अपने बीते सात मुकाबलों में हार का स्वाद चखना पढ़ा था जिसे लेकर पूरी टीम की खासी आलोचना हो रही थी।
श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। परंतु उसके इस फैसले को मैक्के ने शुरुआत से ही गलत साबित कर दिया। उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान को अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर माइक हसी के हाथों कैच करा दिया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा को भी पेवेलियन की राह दिखा दी। संगकारा खाता भी नहीं खोल सके।
मैक्के की शानदार गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। मैक्के ने नौ ओवर में 33 रन देकर पांच विकेट लिए। उनके अलावा अपने एकदिवसीय करियर का दूसरा मैच खेल रहे स्टार्स ने भी अपनी गेंदों से कहर बरपाया। उन्होंने नौ ओवरों में 27 रन देकर चार विकेट चटकाए। शेन वाटसन ने भी एक विकेट अपने नाम किया। श्रीलंका की ओर से चमारा सिल्वा ने 33 और उपुल थरंगा ने 28 रन बनाए।
आस्ट्रेलियाई टीम को 116 रनों का लक्ष्य मिला था जिसने उसने 21.4 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। आस्ट्रेलिया को शेन वाटसन और ब्रैड हेडिन के रूप में दो झटके लगे। इसके बाद क्लार्क ने नाबाद 50 और माइक हसी ने नाबाद छह रन बनाकर अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। इस जीत के बावजूद आस्ट्रेलियाई टीम 1-2 से श्रृंखला हार गई क्योंकि उसने अपने पिछले दो मैच गवां दिए थे। मैक्के को मैन ऑफ द मैच और लसिथ मलिंगा को मैन ऑप द सीरीज घोषित किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications