उल्लेखनीय है कि आस्ट्रेलिया को लगातार सात अंतर्राष्ट्रीय मैच हारने के बाद रविवार को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में जीत नसीब हुई। बावजूद इसके कंगारू टीम तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला 1-2 से गंवा बैठी।
इस समय खराब फॉर्म से जूझ रहे पीटरसन आस्ट्रेलिया की फॉर्म के बारे में ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं।
आस्ट्रेलियाई अखबार 'द संडे टेलीग्राफ' ने पीटरसन के हवाले से लिखा है," मैं केवल एक गेंद को नहीं देख रहा हूं। आस्ट्रेलिया में मैं टीवी भी नहीं देख रहा हूं। मैं किसी समाचार पत्र को भी नहीं पढ़ रहा हूं। किसी ने शनिवार को मुझे बताया कि श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे श्रृंखला में हरा दिया है। हम इस समय अपने खेल पर ध्यान दे रहे हैं कि हमें क्या करना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।