Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कनेरिया को टीम में शामिल होने की नहीं मिली मंजूरी

कनेरिया को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट श्रृंखला की तैयारियों के लिए टीम में शामिल होना था।

रविवार को कनेरिया के अलावा चार अन्य खिलाड़ियों जिसमें अजहर अली, तौफीक उमर, मोहम्मद सामी और मोहम्मद यूसुफ को भी टेस्ट मैचों का हिस्सा बनने के लिए दुबई के लिए रवाना होना था लेकिन इन्हें भी रोक दिया गया।

इन खिलाड़ियों को दुबई जाने से क्यों रोका गया इस बारे में आधिकारिक कारणों का पता नहीं चल पाया है।

समाचार चैनल 'जियो टीवी' के मुताबिक पीसीबी के निदेशक जाकिर खान ने कहा, "दानिश को बोर्ड के द्वारा मंजूरी नहीं दी गई है।"

इससे पहले तेज गेंदबाज सोहैल तनवीर को भी बिना कारण बताए टेस्ट की संभावित टीम में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई थी।

तनवीर ने हाल ही में खेली गई घरेलू कायदे-आजम ट्रॉफी के दो मैचों में 15 विकेट झटके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, November 7, 2010, 21:25 [IST]
Other articles published on Nov 7, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+