आस्ट्रेलियाई अखबार 'सिडनी मॉर्निग हेराल्ड' ने मैक्ग्रा के हवाले से लिखा है, "ऐसी आलोचनात्मक बातें सुनकर मैं आश्चर्यचकित रह गया। जब आस्ट्रेलिया की टीम काफी मजबूत थी और विश्व में शीर्ष पर थी उस समय वह विश्व क्रिकेट के लिए बुरी नहीं थी लेकिन अब जब उसने अपने कुछ मैच गंवाए हैं तो आस्ट्रेलियाई टीम पर क्रिकेट को चोट पहुंचाने का आरोप लगाया जा रहा है।"
आस्ट्रेलिया के इस पूर्व गेंदबाज ने कहा, "मेरे मुताबिक यह काफी हास्यास्पद है। इससे पहले आस्ट्रेलिया ने लगातार 13 टेस्ट मैच जीते हैं।"
मैक्ग्रा ने उम्मीद जताई कि टीम में शामिल वर्तमान गेंदबाजों मिचेल जानसन, डगलस बोलिंजर, पीटर सीडल, बेन हिल्फेनहास और रेयान हैरिस एशेज श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
कंगारू टीम के इस पूर्व गेंदबाज का कहना है कि आस्ट्रेलिया शानदार वापसी कर एशेज श्रृंखला जीतने में सफल होगा।
उल्लेखीय है कि 25 नवंबर से आस्ट्रेलिया के गाबा मैदान पर एशेज श्रृंखला का पहला मैच खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।