Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

स्पेनिश लीग : रियल मेड्रिड एटलेटिको हराकर शीर्ष पर पहुंचा

मेड्रिड, 8 नवंबर (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड रविवार को खेले गए स्पेनिश लीग के एक मुकाबले में एटलेटिको को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट में शीर्ष पर पहुंच गया है।

मेड्रिड के कोच जोश मॉरिन्हो ने टीम की जीत के बाद रिकाडरे कार्वाल्हो और मेसट ओजील को धन्यवाद दिया दिया जिन्होंने मैच में जल्दी-जल्दी गोल दागे।

उल्लेखनीय है कि 1999 के बाद से एटलेटिको अपने पड़ोसी टीम को हराने में असफल रहा है।

इस जीत के साथ रियल मेड्रिड के 10 मैचों में 26 अंक हो गए हैं जो दूसरे स्थान पर चल रही बार्सिलोना से एक अंक अधिक है।

मैच के 13वें मिनट में कार्वाल्हो ने रियल मेड्रिड की ओर से पहला गोल दागा।

इसके छह मिनट बाद रियल की ओर से मेसट ओजील ने फ्री कीक के द्वारा शानदार गोल दाग बढ़त को 2-0 कर दिया।

एक अन्य मुकाबले में बार्सिलोना ने स्पेन को 3-0 से रौंद अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।

मैच के पहले हाफ में बार्सिलोना ने शानदार खेल दिखाया। जिस प्रकार से उसके खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किए किए उससे बार्सिलोना के पास हाफ समय तक पांच और छह गोल की बढ़त होनी चाहिए थी। लेकिन वह ऐसा नहीं कर सका।

इस दौरान स्पेन की ओर से भी कई आक्रमण हुए लेकिन वह गोल दागने में नाकाम रहे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, November 8, 2010, 17:00 [IST]
Other articles published on Nov 8, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+