बेसल (स्विट्जरलैंड), 8 नवंबर (आईएएनएस)। स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने रविवार को बेसल टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार फाइनल मुकाबले में स्विस खिलाड़ी फेडरर ने सर्बिया नोवाक जोकोविक को 6-4, 3-6, 6-1 से मात दी।
बेसल में फेडरर चौथा खिताब था जबकि उनके करियर की यह 65वीं ट्रॉफी थी। इस खिताबी जीत के बाद फेडरर ने कहा, "मैंने यहां वाकई बेहतरीन खेल दिखाया। यह सप्ताह मेरे लिए बहुत शानदार रहा। मैंने सही आगाज किया और मैच का अंत भी सुखद रहा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।