Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चव्हाण का इस्तीफा, नए नाम पर फैसला जल्द (लीड-3)

चव्हाण ने संसद के शीतकाल सत्र के आरंभ होने से ठीक पहले राज्यपाल के. एस. शंकरनारायणन को अपना इस्तीफा सौंप दिया जिसे स्वीकार कर लिया गया। राज्यपाल ने अगली व्यवस्था तक उनसे पद पर बने रहने के लिए कहा है। महाराष्ट्र में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की गठबंधन सरकार है।

इससे पहले कांग्रेस आलाकमान ने चव्हाण का इस्तीफा मंजूर कर लिया। पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने आईएएनएस को बताया, "इस मामले की जांच हो रही है लेकिन चव्हाण के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया है। उनसे कहा गया है कि वह इस्तीफा महाराष्ट्र के राज्यपाल शंकरनारायणन को सौंप दे।"

कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने बताया, "चव्हाण ने पिछले दिनों दिल्ली में पार्टी के आला नेताओं से मुलाकात के दौरान इस्तीफे की पेशकश की थी। अब उसे स्वीकार कर लिया गया है।"

मुम्बई की आदर्श सोसायटी की 31 मंजिली इमारत कारिगल के शहीदों के परिजनों के लिए बनाई गई थी। इस इमारत में चव्हाण के कुछ रिश्तेदारों के नाम भी फ्लैट आवंटित किए गए थे।

मामले के सामने आने के बाद कांग्रेस आलाकमान ने चव्हाण को दिल्ली तलब किया था। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के दौरान उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की थी। इस मामले की जांच के लिए सोनिया ने केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी को लेकर एक टीम का गठन किया था।

पार्टी का कहना है कि जल्द ही नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। कांग्रेस प्रवक्ता जयंती नटराजन ने कहा, "यह उच्च सैद्धांतिक निर्णय है जो पहले कभी किसी दूसरी पार्टी में नहीं देखने को मिला। ऐसी परिथितियों के लिए हमारे पास एक व्यवस्थित प्रक्रिया है। अब नए नेता का चुनाव होगा।"

चव्हाण की जगह कौन लेगा, इसको लेकर अभी अटकलों का दौर चल रहा है। मुख्यमंत्री की दौड़ में केंद्रीय बिजली मंत्री सुशील कुमार शिंदे, प्रधामंत्री कार्यालय (पीएमओ) में राज्य मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, महाराष्ट्र में पार्टी के नेता नारायण राणे, बालासाहेब थोरट और राधाकृष्ण विखे पाटिल शामिल हैं।

उधर, पद से इस्तीफा देने के बाद चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का भरोसा उन पर अभी भी कायम है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से मुझे सूचित किया गया है कि मेरा इस्तीफा स्वीकार हो गया है। इसीलिए मैंने महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिलकर इस्तीफा सौंप दिया।"

चव्हाण ने कहा, "मेरी नेता (सोनिया गांधी) का भरोसा मुझमें अभी भी कायम है। उनकी वजह से मुझे मुख्यमंत्री पद मिला था। मैं उनका आभारी हं कि उन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी थी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 9, 2010, 14:25 [IST]
Other articles published on Nov 9, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+