भारत और श्रीलंका से लगातार दो एकदिवसीय श्रृंखला गंवाने के बावजूद आस्ट्रेलिया 128 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज है।
श्रीलंका 118 अंकों के साथ दूसरे जबकि भारत 117 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में भारत अगर मेहमान टीम को 'क्लीन स्वीप' करने में कामयाब हो जाता है तो वह फिर से नंबर दो के स्थान पर आ जाएगा।
आईसीसी द्वारा जारी ताजा रैंकिंग इस प्रकार है :-
टीम रैंक अंक
आस्ट्रेलिया 1 128
श्रीलंका 2 118
भारत 3 117
द.अफ्रीका 4 115
इंग्लैंड 5 112
पाकिस्तान 6 100
न्यूजीलैंड 7 96
वेस्टइंडीज 8 67
बांग्लादेश 9 67
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।