जुल्करनैन हैदर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
जुल्करनैन ने यह स्वीकार किया कि उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे एकदिवसीय मैच जीतने के बाद पांचवें और आखिरी एकदिवसीय मैच हारने के लिए कहा गया था और ऐसा नहीं करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी।
पाकिस्तान के इस विकेटकीपर ने कहा, " मुझ पर काफी दबाव था। मुझे और मेरे परिवार को धमकियां मिल रही थीं, इसलिए मैं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं।"
'ईएसपीएन क्रिकइंफो' वेबसाइट ने हैदर के हवाले से लिखा है, "जब मैं होटल से बाहर खाना खाने के लिए जा रहा था उस वक्त एक व्यक्ति मेरे पास आया। मुझे यह महसूस हुआ कि उस व्यक्ति के पीछे दो-तीन लोग और थे। मैं उसके बारे में बता सकता हूं। वह उर्दू बोल रहा था लेकिन मैं उसको ठीक से नहीं उच्चारण कर सकता। उसने मुझसे कहा कि अगर तुम हमारे साथ शामिल हो जाओगे और हमारी मदद करोगे तो हम तुम्हें बहुत पैसा देंगे। अगर तुम ऐसा नहीं करोगे तो तुम्हारे लिए टीम में रहना मुश्किल हो जाएगा। मुझे नहीं पता कि वह मुझसे ऐसा क्यों कह रहे थे।"
जुल्करनैन एक टेस्ट, चार एकदिवसीय और तीन ट्वेंटी-20 मैच खेल चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications