जुल्करनैन का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, ब्रिटेन में शरण मांगा (लीड-1)
जुल्करनैन ने स्वीकार किया है कि उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे एकदिवसीय मैच जीतने के बाद पांचवें और आखिरी एकदिवसीय मैच हारने के लिए कहा गया था और ऐसा नहीं करने पर जान ने मारने की धमकी दी गई थी, इसलिए वह लंदन चले गए।
पाकिस्तान के इस विकेटकीपर ने कहा, "मुझ पर काफी दबाव था। मुझे और मेरे परिवार को धमकियां मिल रही थीं, इसलिए मैंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया।"
'ईएसपीएन क्रिकइंफो' वेबसाइट ने हैदर के हवाले से लिखा है, "जब मैं होटल से बाहर खाना खाने के लिए जा रहा था उस वक्त एक व्यक्ति मेरे पास आया। मुझे यह महसूस हुआ कि उस व्यक्ति के पीछे दो-तीन लोग और थे। मैं उसके बारे में बता सकता हूं। वह उर्दू बोल रहा था। उसने मुझसे कहा कि अगर तुम हमारे साथ शामिल हो जाओगे और हमारी मदद करोगे तो हम तुम्हें बहुत पैसा देंगे। अगर तुम ऐसा नहीं करोगे तो तुम्हारे लिए टीम में रहना मुश्किल हो जाएगा। मुझे नहीं पता कि वह मुझसे ऐसा क्यों कह रहे थे।"
जुल्करनैन हैदर ने जिंदगी का हवाला देते हुए ब्रिटेन की सरकार से शरण मांगी है। इस युवा खिलाड़ी की गुहार पर ब्रिटिश सरकार ने अभी कोई फैसला नहीं लिया है। ब्रिटेन की गृह सुरक्षा मंत्री थेरेसा 24 साल के जुल्करनैन की गुहार पर विचार कर रही हैं। फिलहाल उन्हें ब्रिटेन में रहने की इजाजत मिल गई है। उधर पाकिस्तानी सरकार ने लाहौर में उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई है।
हैदर ने लंदन जाने से पहले सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर लिखा था, "मैं अब क्रिकेट छोड़ रहा हूं क्योंकि एक शख्स ने मुझे एक संदेश में मैच हारने के लिए कहा था। मुझे परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है।"
जुल्करनैन एक टेस्ट, चार एकदिवसीय और तीन ट्वेंटी-20 मैच खेल चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
