पाटिल ने लोकसभा में पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ से संबद्घ होने के लिए पुरुष और महिला की एक एकीकृत संस्था होना कानूनी रूप से जरुरी है। भारतीय महिला हॉकी संघ ने अपने विघटन और भारतीय हॉकी संघ (आईएचएफ ) में अपने विलय से संबंधित प्रस्ताव पारित कर दिया है।
भारतीय हॉकी संघ ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसको देखते हुए भारतीय हॉकी संघ ने अपने संविधान में संशोधन कर लिए हैं और इन संशोधनों के पंजीकरण के लिए इसे रजिस्ट्रार ऑफ सोसाइटीज को सौंप दिया है। भारतीय हॉकी संघ के चुनाव उसके भारतीय महिला हॉकी संघ में विलय के पश्चात कराए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।