श्रीलंकाई टेस्ट टीम से मलिंगा बाहर
हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में मलिंगा ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इससे पहले मलिंगा ने लंबे समय बाद भारत के खिलाफ जुलाई-अगस्त महीने में टेस्ट टीम में वापसी की थी। इस दौरान उन्होंने एक टेस्ट मैच खेला था जबकि दूसरे में उन्हें आराम दिया गया था और तीसरे टेस्ट मैच में वह केवल छह ओवर ही गेंदबाजी कर पाए थे।
'ईएसपीएन क्रिकइंफो' के अनुसार, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए 16 सदस्यीय टीम में नए चेहरे के रूप में विकेटकीपर कौशल सिल्वा को प्रसन्ना जयवर्धने के बैकअप के रूप में शामिल किया गया है।
टीम इस प्रकार है :-
कुमार संगकारा (कप्तान), महेला जयवर्धने, तिलकरत्ने दिलशान, थरंगा परनाविताना, थिलन समरवीरा, एंजेलो मैथ्यूज, प्रसन्ना जयवर्धने (विकेटकीपर), थिलिन कांदांबी, अजंता मेंडिस, सूरज रंदीव, रंगना हेराथ, कुशल सिल्वा, धम्मिका प्रसाद, दिलहारा फर्नाडो, थिलन थुषारा, सुरंगा लकमल।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
