Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व कप के ब्रांड अम्बेसडर बने सचिन

विश्व की मेजबानी भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारी हारून लोगार्ट ने बताया, "हम बहुत सौभाग्यशाली हैं कि हमारे पास सचिन जैसा अद्भुत खिलाड़ी है जिनका सहयोग इस बड़े आयोजन में मिलेगा।"

उन्होंने कहा, "मैं नहीं मानता कि किसी दूसरे खिलाड़ी ने सचिन की तरह एक देश को इस तरह से प्रेरित किया है। उन्हें अपने देश भारत से बाहर लोगों को सम्मन और स्नेह मिलता है। सचिन जो कुछ भी क्रिकेट में हासिल किया उसकी विश्व कई खिलाड़ी सराहना करते हैं।"

इस मौके पर सचिन ने कहा कि अपने देश में विश्व कप खेलना एक विशेष मौका होगा। सचिन बतौर ब्रांड अम्बेसडर टूर्नामेंट से जुड़े आईसीसी कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करेंगे। विश्व कप का आयोजन अगले वर्ष 19 फरवरी से दो अप्रैल के बीच होना है।

सचिन ने कहा, "विश्व कप के शुरू होने अब 100 दिन बचे हुए हैं और इसे लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। इस तरह के भव्य आयोजन में हिस्सा लेने हमेशा रोमांचकारी अनुभव होता है।"

मास्टर ब्लास्टर इस विश्व कप में खेलने के साथ ही अपने साथ एक नया कीर्तिमान जोड़ लेंगे। वह पाकिस्तान के जावेद मियांदाद के बाद छह बार विश्व कप में हिस्सा लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, November 11, 2010, 15:00 [IST]
Other articles published on Nov 11, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+