Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन बोले, विश्व कप में खेलेंगे जी जान से (लीड-1)

सचिन को अगले साल होने वाले क्रिकेट विश्व कप का ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त किया गया है। विश्व कप की मेजबानी भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे। सचिन ने कहा कि अपने देश में विश्व कप खेलना एक विशेष मौका होगा। सचिन बतौर ब्रांड अम्बेसडर टूर्नामेंट से जुड़े अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करेंगे। विश्व कप का आयोजन अगले वर्ष 19 फरवरी से दो अप्रैल के बीच होना है।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों के शतक के दहलीज पर पहुंच चुके सचिन ने यहां गुरुवार को कहा, "विश्व कप के शुरू होने में अब 100 दिन बचे हुए हैं और इसे लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। इस तरह के भव्य आयोजन में हिस्सा लेना हमेशा रोमांचकारी अनुभव होता है।"

मास्टर ब्लास्टर इस विश्व कप में खेलने के साथ ही अपने साथ एक नया कीर्तिमान जोड़ लेंगे। वह पाकिस्तान के जावेद मियांदाद के बाद छह बार विश्व कप में हिस्सा लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। सचिन पहली बार वर्ष 1992 के विश्व कप में खेले थे। इसके बाद उन्होंने 1996, 1999, 2003 और 2007 के विश्व कप में हिस्सा लिया था।

सचिन ने अब तक खेले पांचों विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन वह टीम इंडिया को खिताबी जीत नहीं दिला सके। यही उनका अधूरा ख्वाब है जिसे पूरा करने की हसरत उनके दिल में लम्बे समय से है। वह अपनी इस हसरत को कई बार बयां भी कर चुके हैं।

विश्व कप का ब्रांड अम्बेसडर बनाए जाने के मौके पर भी मास्टर ब्लास्टर ने एक बार फिर अपने इसे अधूरे ख्वाब को पूरा करने की बात की। उन्होंने कहा, "इस बार का विश्व कप भारतीय उपमहाद्वीप में होने जा रहा है। इसलिए यह हमारे लिए और भी खास है। मुझे पूरा भरोसा है कि हम इस टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाएंगे। एक टीम के रूप में हम इस विश्व कप को जीतने की भरपूर कोशिश करेंगे।"

वैसे कीर्तिमानों के शिखर पर बैठे इस खिलाड़ी के कद को पूरी दुनिया सलाम करती है। शायद इसीलिए आईसीसी ने उन्हें इस टूर्नामेंट के ब्रांड अम्बेसडर के रूप में चुना है। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी हारून लोगार्ट ने उनके बारे में, "हम बहुत सौभाग्यशाली हैं कि हमारे पास सचिन जैसा अद्भुत खिलाड़ी है जिनका सहयोग इस बड़े आयोजन में मिलेगा।"

लोगार्ट ने कहा, "मैं नहीं मानता कि किसी दूसरे खिलाड़ी ने सचिन की तरह एक देश को इस तरह से प्रेरित किया है। उन्हें अपने देश भारत से बाहर लोगों को सम्मन और स्नेह मिलता है। सचिन जो कुछ भी क्रिकेट में हासिल किया उसकी विश्व कई खिलाड़ी सराहना करते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, November 11, 2010, 16:00 [IST]
Other articles published on Nov 11, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+