Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

संदिग्ध खिलाड़ियों का फोन टेप हो : जुल्करनैन

जुल्करनैन बीते सोमवार की सुबह दुबई के एक होटल के कमरे से लापता हो गए थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचवें और निर्णायक एकदिवसीय मैच से पहले सुबह के वक्त हैदर होटल से निकले थे। बाद में पता चला कि वह ब्रिटेन में हैं। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर लिखा था, "मैं अब पाकिस्तानी क्रिकेट छोड़ रहा हूं क्योंकि एक शख्स ने मुझे एक संदेश में मैच हारने के लिए कहा था। मुझे परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है।"

स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार बुधवार को जुल्करनैन ने कहा, "मेरा मानना है कि क्रिकेट स्वच्छ होना चाहिए। इसके लिए सबसे बेहतर तरीका यह है कि आईसीसी उन खिलाड़ियों के फोन टेप करे जिन पर फिक्सिंग का संदेह हो। मैंने सुना है कि पाकिस्तान में कई लोग हैं जो फिक्सिंग में शामिल हैं। मेरा मानना है कि आईसीसी फिक्सिंग को लेकर अच्छा काम कर रही है।"

जुल्करनैन ने इस बात से इंकार किया कि पैसों की खातिर उन्होंने फिक्सिंग का पूरा घटनाक्रम खड़ा किया है। 24 साल के इस क्रिकेटर ने कहा, "मैं लंदन सिर्फ 900 पाउंड लेकर आया था। इसमें से 500 पाउंड खर्च हो गए। मैं आर्थिक फायदे के लिए कुछ नहीं कर रहा हूं।"

जुल्करनैन के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके साथ करार खत्म कर दिया है। इस बारे में जुल्करनैन ने कहा कि उन्हें इसकी कोई चिंता नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, November 11, 2010, 11:25 [IST]
Other articles published on Nov 11, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+