बहुत सज्जन हैं टाइगर वुड्स : वार्न
मेलबर्न, 11 नवंबर (आईएएनएस)। विवाहेत्तर सम्बंधों की वजह से विवादों में रहे गोल्फर टाइगर वुड्स की छवि को भले ही धक्का लगा हो लेकिन क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज शेन वार्न उनको सुलझा और भद्र इंसान मानते हैं।
वुड्स इन दिनों आस्ट्रेलियन मास्टर्स टूर्नामेंट में शिरकत करने के लिए आस्ट्रेलिया में हैं। इस दौरान वार्न और वुड्स की मुलाकात बुधवार रात एक कार्यक्रम में हुई। इस मुलाकात के बाद फिरकी का यह जादूगर वुड्स का कायल हो गया है।
वार्न ने गुरुवार को माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट 'ट्विटर' पर कहा, "बुधवार की रात मैं एक कार्यक्रम में टाइगर वुड्स से मिला। मेरा मानना है कि वह गोल्फ के शानदार खिलाड़ी हैं। वुड्स के एक बेहतरीन इंसान भी हैं।"
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले कई महिलाओं ने वुड्स के साथ सम्बंध के दावे किए थे जिसके बाद उनके निजी और पेशवर जिंदगी में भूचाल आ गया था। वुड्स और उनकी पत्नी का तलाक भी हो गया। बाद में सार्वजिनक तौर पर वुड्स ने माफी भी मांगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
