For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

युवराज बीसीसीआई के ग्रेड ए से बाहर

By Super

खराब प्रदर्शन और चोटों से जूझ रहे युवराज सिंह पहले ही राष्ट्रीय टीम से बाहर हैं। युवराज के लिए वर्ष 2010 निराशाजनक रहा है। वेस्टइंडीज में हुए टी-20 विश्व कप के समय से ही वह अपने लय में नहीं हैं। इसके चलते उन्हें एशिया कप के लिए टीम में जगह नहीं दी गई।

श्रीलंका में गत जुलाई और अगस्त में हुए टेस्ट मैच में भी युवराज कुछ खास नहीं कर सके। उनकी जगह टीम में शामिल रैना ने अंतिम टेस्ट मैच में शतकीय पारी खेलकर टीम में अपनी जगह सुरक्षित कर ली। युवराज अब वापसी के लिए घरेलू क्रिकेट मैच खेल रहे हैं।

बीसीसीआई ने विराट कोहली, मुरली विजय और प्रज्ञान ओझा को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ग्रेड बी में शामिल किया है, वहीं, रोहित शर्मा को सी ग्रेड मिला है।

पहले बी ग्रेड में शामिल तेज गेंदबाज आर.पी. सिंह और मुनाफ पटेल को अनुबंध से बाहर कर दिया गया और दिनेश कार्तिक को इस ग्रेड में शामिल किया गया है। कर्नाटक के तेज गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन, आर. विनय कुमार और चेतेश्वर पुजारा को ग्रेड सी में रखा गया है।

यही नहीं बीसीसीआई ने अनुबंध के खिलाड़ियों की संख्या 41 से घटाकर 24 और ग्रेड डी को समाप्त कर दिया है। बोर्ड ने अनुबंध के तहत खिलाड़ियों को दी जाने वाली राशि में भी इजाफा किया है।

अब ग्रेड ए में शामिल खिलाड़ियों को 60 लाख रुपये की जगह एक करोड़ रुपये, ग्रेड बी के खिलाड़ियों को 40 लाख रुपये की जगह 50 लाख रुपये जबकि, ग्रेड सी के खिलाड़ियों को सलाना 25 लाख रुपये मिलेंगे।

उधर, टेस्ट मैच में शामिल 11 खिलाड़ियों को सात लाख रुपये, एक दिवसीय खिलाड़ियों को चार लाख और टी-20 के खिलाड़ियों को दो लाख रुपये मिलेंगे।

यदि गैर अनुबंधित खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जाता है तो उसे ग्रेड सी में अनुबंधित किया जाएगा।

ग्रेड ए में शामिल खिलाड़ी- सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धौनी, गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, वी.वी.एस. लक्ष्मण, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, जहीर खान।

ग्रेड बी के खिलाड़ी- युवराज सिंह, इशांत शर्मा, आशीष नेहरा, प्रवीण कुमार, विराट कोहली, मुरली विजय, प्रज्ञान ओझा।

ग्रेड सी के खिलाड़ी- एस. श्रीसंत, अमित मिश्रा, आर. अश्विन, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, रविंद्र जडेजा, अभिमन्यु मिथुन, विनय कुमार।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:48 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+