Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्वोंगचो एशियाई खेल का शानदार होगा उद्घाटन समारोह

खेलों की आयोजन समिति की सांस्कृतिक समारोहों और उत्सवों की निदेशक हे जिकींग ने बताया कि खेलों का उद्घाटन समारोह अनोखा होगा। इसका आयोजन किसी स्टेडियम में नहीं बल्कि हैझिनशा द्वीप पर किया जा रहा है। क्वोंगचो शहर से होकर पर्ल नदी बहती है।

उन्होंने बताया, "उद्घाटन समारोह में पर्ल नदी का इस्तेमाल मंच के तौर पर किया जाएगा, जबकि पृष्ठभूमि में पूरे शहर को देखा जा सकेगा।"

दक्षिणी चीनी संस्कृति और जल पर आधारित यह समारोह चीन और एशिया की संस्कृति को दर्शाएगा।

समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के मुताबिक आयोजकों ने सुरक्षा की वजह से समारोह में मशाल लेकर चलने वाले का नाम उजागर नहीं किया है।

जिकींग ने बताया, "एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह को स्टेडियम से बाहर आयोजित करने का विचार पहली बार वर्ष 2008 में आया था।"

"उद्घाटन समारोह के लिए समारोह स्थल का बदला जाना खेलों के इतिहास में एक बड़ी सफलता है। हैझिनशा द्वीप इस समारोह के लिए व्यापक रूप से समय और स्थान उपलब्ध कराएगा। क्वोंगचो शहर के लिए यह एक क्रांतिकारी सफलता है।"

जिकींग ने समारोह के खर्च को बताने से इंकार करते हुए कहा, "हम इस समारोह को व्यावहारिक तरीके संपन्न करने जा रहे हैं।"

उल्लेखनीय है कि क्वोंगचो शहर में 12 से 27 नवंबर तक एशियाई खेलों का आयोजन होना है। यह अब तक एशियाई खेलों का सबसे बड़ा संस्करण है। इस बार 45 देशों और क्षेत्रों के 4,750 अधिकारी और 9,704 खिलाड़ी रिकार्ड 42 खेल स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, November 11, 2010, 23:00 [IST]
Other articles published on Nov 11, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+