हैदराबाद टेस्ट : कीवी टीम का दूसरा विकेट गिरा (लीड-5)
दूसरे विकेट के रूप में मार्टिन गुपटिल पेवेलियन लौटे। गुपटिल ने 160 गेंदों की शानदार पारी के दौरान नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 85 रन बनाए।
गुपटिल और सलामी बल्लेबाज टिम मिशिंटोस ने दूसरे विकेट के लिए 147 रनों की बहुमूल्य साझेदारी निभाकर अपनी टीम को उस समय सहारा दिया जब उसने चार रन के कुल योग पर ब्रेंडन मैक्लम का विकेट गंवा दिया था।
दिग्गज बल्लेबाज मैक्लम चार रन बनाकर पेवेलियन लौटे थे। उनका विकेट तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत ने लिया। श्रीसंत ने मैक्लम को विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धौनी के हाथों कैच कराया।
इसके बाद मिशिंटोस और गुपटिल ने भोजनकाल तक टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया। दोनों बल्लेबाजों ने पहले सत्र का भरपूर उपयोग करते हुए समझदारी से दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई।
मिशिंटोस ने 151 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 55 रन बनाए हैं रॉस टेलर चार रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। गुपटिल के साथ शतकीय साझेदारी करने वाले मिशिंटोस ने अपना पांचवां अर्धशतक जड़ा। गुपटिल के बल्ले से चौथा अर्धशतक निकला।
तीन मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर चल रही हैं। अहमदाबाद में खेला गया पहला टेस्ट मैच बराबरी पर छूटा था। टेस्ट श्रृंखला के बाद दोनों टीमें एकदिवसीय श्रृंखला भी खेलेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications