दुबई टेस्ट : स्मिथ का शतक, दक्षिण अफ्रीका मजबूत (लीड-2)
दक्षिण अफ्रीकी टीम की ओर से कप्तान ग्रीम स्मिथ ने 100 रनों की कप्तानी पारी खेली। अपना 22वां टेस्ट शतक लगाने के दौरान स्मिथ ने 152 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके लगाए। स्मिथ का विकेट 190 के कुल योग पर गिरा।
इससे पहले 153 रन के कुल योग पर एल्वारो पीटरसन पेवेलियन लौटे थे। पीटरसन ने कप्तान के साथ शतकीय साझेदारी निभाते हुए टीम को मजबूत आधार दिया। पीटरसन ने 118 गेंदों पर नौ चौके लगाए।
बेहतरीन फार्म में चल रहे विशेषज्ञ बल्लेबाज हाशिम अमला 22 और जैक्स कैलिस पांच रन बनाकर खेल रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से वहाब रियाज और अब्दुर रहमान ने एक-एक सफलता हासिल की है।
इससे पहले खेली गई पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 3-2 से जीत हासिल की थी। एकदिवसीय श्रृंखला से पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम ने ट्वेंटी-20 श्रृंखला में पाकिस्तान को 2-0 से हराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications