Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हैदराबाद टेस्ट : मिशिंटोस का शतक, न्यूजीलैंड को मिला सम्मानजनक योग (राउंडअप)

उप्पल स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। चार रन के कुल योग पर उसने अपने अनुभवी बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्लम (4) को विकेट गंवा दिया था। मैक्लम को तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत ने विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धौनी के हाथों कैच कराया था।

इसके बाद गुपटिल और 102 रन बनाने वाले मिशिंटोस ने दूसरे विकेट के लिए 147 रन जोड़कर अपनी टीम को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचा दिया। मिशिंटोस ने 254 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्का लगाया जबकि गुपटिल ने 160 गेंदों की शानदार पारी के दौरान नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 85 रन बनाए।

गुपटिल का विकेट प्रज्ञान ओझा ने लिया। भारत के लिए यह बड़ी सफलता थी लेकिन पगबाधा के जरिए मिली यह सफलता एक लिहाज से विवाद का विषय बन गई। टेलीविजन रिप्ले को देखने से यह लगा कि गेंद गुपटिल के पैड पर लगने के बाद लेग साइड में जा रही थी। इस तरह की गेंद पर आमतौर पर पगबाधा का फैसला नहीं दिया जाता है।

दूसरी ओर, मिशिंटोस भारत के सबसे अनुभवी गेंदबाज जहीर खान की एक शानदार गेंद का शिकार बने। जहीर की अंदर आती गेंद को मिशिंटोस समझ नहीं सके, जिसका नतीजा हुआ कि गेंद उनकी गिल्लियों को ले उड़ी। कीवी टीम का यह विकेट 253 के कुल योग पर गिरा।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक अहमदाबाद टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले जेसी राइडर 22 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज गारेथ हॉपकिन्स ने खाता नहीं खोला है।

कीवी टीम ने 102 रन बनाकर अपने करियर का दूसरा शतक पूरा करे वाले मिशिंटोस, गुपटिल और मैक्लम के अलावा रॉस टेलर (24) का विकेट गंवाया। टेलर का विकेट भी जहीर खान ने लिया।

तीन मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर चल रही हैं। अहमदाबाद में खेला गया पहला टेस्ट मैच बराबरी पर खत्म हुआ था। टेस्ट श्रृंखला के बाद दोनों टीमें एकदिवसीय श्रृंखला भी खेलेंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, November 12, 2010, 19:00 [IST]
Other articles published on Nov 12, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+