हैदराबाद टेस्ट : न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाए 350 रन (लीड-1)
उप्पल स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में पहले दिन के स्कोर चार विकेट पर 258 रन से आगे खेलते हुए कीवी टीम ने सहज शुरुआत की। परंतु जहीर ने पहले ही सत्र में गारेथ हॉपकिन्स और फिर पहले टेस्ट में शतक जड़ने वाले केन विलियम्सन को आउट कर दिया। इन दोनों ने चार-चार रनों का योगदान दिया। जहीर ने पहले दिन भी दो विकेट चटकाए थे।
दूसरे दिन जेसी राइडर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। अर्धशतक पूरा करने के बाद वह लम्बे समय तक मैदान पर नहीं रह सके। वह 70 रनों के निजी स्कोर पर हरभजन सिंह का शिकार बने। टेस्ट मैचों बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का पांचवां अर्धशतक है। खेल के पहले दिन कीवी टीम ने सलामी बल्लेबाज टिम मिशिंटोस के करियर के दूसरे शतक और मार्टिन गुपटिल के बहुमूल्य 85 रनों की बदौलत चार विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाए। मिशिंटोस ने 254 गेंदों पर 10 चौको की मदद से 102 रन बनाए।
भारत की ओर से जहीर और हरभजन ने चार-चार विकेट चटकाए। तीन मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर चल रही हैं। अहमदाबाद में खेला गया पहला टेस्ट मैच बराबरी पर खत्म हुआ था। टेस्ट श्रृंखला के बाद दोनों टीमें एकदिवसीय श्रृंखला भी खेलेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications