हैदराबाद टेस्ट: सहवाग और गम्भीर के अर्धशतक (लीड-2)
उप्पल स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में कीवी टीम को पहली पारी में 350 रन के स्कोर पर रोकने के बाद भारतीय टीम ने सूझबूझ दिखाई। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पूरी चलपता का परिचय दिया और कीवी गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। खराब फार्म से जूझ रहे गम्भीर ने भी कोई जोखिम नहीं लिया।
सहवाग ने यहां की तूफानी अंदाज में पारी को आगे बढ़ाया। उन्होंने यहां अपने टेस्ट करियर का 24वां अर्धशत जड़ दिया। इसके कुछ देर बाद गम्भीर ने भी अर्धशतक लगाया। उनके करियर का यह 12वां अर्धशतक है। सहवाग 87 और गम्भीर 53 रन बनाकर नाबाद थे।
इससे पहले भारतीय गेंदबाज कीवी टीम को पहली पारी में 350 रन के स्कोर पर रोकने में कामयाब रहे। पहले दिन के स्कोर चार विकेट पर 258 रन से आगे खेलते हुए कीवी टीम ने सहज शुरुआत की। परंतु जहीर ने पहले ही सत्र में गारेथ हॉपकिन्स और फिर पहले टेस्ट में शतक जड़ने वाले केन विलियम्सन को आउट कर दिया। इन दोनों ने चार-चार रनों का योगदान दिया। जहीर ने पहले दिन भी दो विकेट चटकाए थे।
दूसरे दिन जेसी राइडर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। अर्धशतक पूरा करने के बाद वह लम्बे समय तक मैदान पर नहीं रह सके। वह 70 रनों के निजी स्कोर पर हरभजन सिंह का शिकार बने। टेस्ट मैचों बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का पांचवां अर्धशतक है। खेल के पहले दिन कीवी टीम ने सलामी बल्लेबाज टिम मिशिंटोस के करियर के दूसरे शतक और मार्टिन गुपटिल के बहुमूल्य 85 रनों की बदौलत चार विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाए थे। मिशिंटोस ने 254 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 102 रन बनाए।
भारत की ओर से जहीर और हरभजन ने चार-चार विकेट चटकाए। तीन मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर चल रही हैं। अहमदाबाद में खेला गया पहला टेस्ट मैच बराबरी पर खत्म हुआ था। टेस्ट श्रृंखला के बाद दोनों टीमें एकदिवसीय श्रृंखला भी खेलेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
