Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हैदराबाद टेस्ट : सहवाग शतक से चूके, भारत के 2 विकेट गिरे (लीड-3)

सहवाग को (96) रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड के कप्तान डेनियल विटोरी ने बोल्ड कर उन्हें पेवेलियन की राह दिखा दी। सहवाग ने अपनी इस पारी में सात चौके जमाए। इससे पहले सहवाग और गौतम गम्भीर की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 160 रनों की साझेदारी की।

सहवाग के आउट होने के बाद गौतम भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और वह (54) रन बनाकर तेज गेंदबाज टिम साउथी की गेंद पर होपकिंस को कैच थमा बैठे। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर एक रन जबकि राहुल द्रविड़ बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं।

उप्पल स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में कीवी टीम को पहली पारी में 350 रन के स्कोर पर रोकने के बाद भारतीय टीम ने सूझबूझ दिखाई। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पूरी चलपता का परिचय दिया और कीवी गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। खराब फार्म से जूझ रहे गम्भीर ने भी कोई जोखिम नहीं लिया।

सहवाग ने यहां की तूफानी अंदाज में पारी को आगे बढ़ाया। उन्होंने यहां अपने टेस्ट करियर का 24वां अर्धशतक जड़ दिया। इसके कुछ देर बाद गम्भीर ने भी अर्धशतक लगाया। उनके करियर का यह 12वां अर्धशतक है।

इससे पहले भारतीय गेंदबाज कीवी टीम को पहली पारी में 350 रन के स्कोर पर रोकने में कामयाब रहे। पहले दिन के स्कोर चार विकेट पर 258 रन से आगे खेलते हुए कीवी टीम ने सहज शुरुआत की। परंतु जहीर ने पहले ही सत्र में गारेथ हॉपकिन्स और फिर पहले टेस्ट में शतक जड़ने वाले केन विलियम्सन को आउट कर दिया। इन दोनों ने चार-चार रनों का योगदान दिया। जहीर ने पहले दिन भी दो विकेट चटकाए थे।

दूसरे दिन जेसी राइडर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। अर्धशतक पूरा करने के बाद वह लम्बे समय तक मैदान पर नहीं रह सके। वह 70 रनों के निजी स्कोर पर हरभजन सिंह का शिकार बने। टेस्ट मैचों बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का पांचवां अर्धशतक है। खेल के पहले दिन कीवी टीम ने सलामी बल्लेबाज टिम मिशिंटोस के करियर के दूसरे शतक और मार्टिन गुपटिल के बहुमूल्य 85 रनों की बदौलत चार विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाए थे। मिशिंटोस ने 254 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 102 रन बनाए।

भारत की ओर से जहीर और हरभजन ने चार-चार विकेट चटकाए। तीन मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर चल रही हैं। अहमदाबाद में खेला गया पहला टेस्ट मैच बराबरी पर खत्म हुआ था। टेस्ट श्रृंखला के बाद दोनों टीमें एकदिवसीय श्रृंखला भी खेलेंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, November 13, 2010, 17:00 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+