एशियाड 2010: चीनी के वुशु स्टार ने जीता स्वर्ण (लीड-1)
क्वांगचो (चीन), 13 नवंबर (आईएएनएस)। चीन के वुशु स्टार युआन जियाओचाओ ने एशियाई खेलों में शनिवार को पुरुषों की चांगकुआन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उनकी बदौलत चीन के खाते में इस बार एशियाड का पहला स्वर्ण गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार जियाओचाओ 22 साल के हैं। उन्होंने 9.78 अंक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इससे पहले उन्होंने दोहा एशियाड में भी इसी स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल किया था।
इसमें जापान के दाइसुके इचिकिजाकी ने 9.72 अंको के साथ रजत पदक जीता। ईरान के एहसान पैगम्बरी 9.70 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे और उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया।
वुशु चीन में मार्शल आर्ट का ही एक स्वरूप है और इसे यहां खासी लोकप्रियता हासिल है। इस खेल से जुड़ी 10 स्पर्धाओं में यहां 15 स्वर्ण पदक दांव पर हैं और चीन इनका प्रबल दावेदार है।
गौरतलब है कि चीन के क्वांगचो शहर में 16एशियाई खेलों की शुरुआत एक भव्य समारोह में हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications