Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हैदराबाद टेस्ट: जहीर ने विलियम्सन और हॉपकिन्स को पेवेलियन भेजा

उप्पल स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में पहले दिन के स्कोर चार विकेट पर 258 रनों से आगे खेलते हुए कीवी टीम ने सहज शुरुआत की। परंतु जहीर ने पहले हॉपकिन्स और फिर पहले टेस्ट में शतक जड़ने वाले विलियम्सन को आउट कर दिया। इन दोनों ने चार-चार रनों का योगदान दिया। जहीर ने पहले दिन भी दो विकेट चटकाए थे।

दूसरे दिन जेसी राइडर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। पहले दिन का खेल खत्म होने पर वह 22 रनों के स्कोर पर नाबाद लौटे थे। टेस्ट मैचों बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का पांचवां अर्धशतक है। राइडर 56 और कप्तान डेनियल विटोरी 9 रन बनाकर नाबाद थे।

खेल के पहले दिन कीवी टीम ने सलामी बल्लेबाज टिम मिशिंटोस के करियर के दूसरे शतक और मार्टिन गुपटिल के बहुमूल्य 85 रनों की बदौलत चार विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाए। मिशिंटोस ने 254 गेंदों पर 10 चौको की मदद से 102 रन बनाए।

तीन मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर चल रही हैं। अहमदाबाद में खेला गया पहला टेस्ट मैच बराबरी पर खत्म हुआ था। टेस्ट श्रृंखला के बाद दोनों टीमें एकदिवसीय श्रृंखला भी खेलेंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, November 13, 2010, 11:00 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+