चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय टीम ने सातवीं वरीयता प्राप्त थाईलैंड की टीम पर मिली शानदार जीत के साथ इस स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह सुरक्षित कर ली है।
इसके साथ भारत को कम से कम कांस्य पदक मिलना तय हो गया है। थाईलैंड ने दोहा एशियाई खेलों में इस स्पर्धा का कांस्य पदक जीता था। सेमीफाइनल में भारत की भिड़ंत चीनी ताइपे की टीम से होगी।
भारतीय टीम में सोमदेव देवबर्मन और सनम सिंह शामिल हैं। सोमदेव ने अक्टूबर में नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल केलों में व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*